logo

Jharkhand new की खबरें

खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवादाग तालाब के पास पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या जमीन विवाद

दावोस में महिला नेतृत्व और समावेशी विकास का मॉडल पेश करेंगी कल्पना सोरेन

विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 में पहली बार झारखण्ड की मौजूदगी कई मायनों में अहम मानी जा रही है। दावोस के वैश्विक मंच से झारखण्ड न सिर्फ अपनी औद्योगिक क्षमता और “Infinite Opportunity State” का संदेश देगा, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगा कि जब आधी आबादी नेतृत्व करती

मेगालीथ को UNESCO विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए हर कदम उठाएंगे: सीएम हेमंत सोरेन

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की प्राचीन मेगालीथ संरचनाओं को मानव सभ्यता की अमूल्य स्मृति बताते हुए उनके संरक्षण और वैश्विक पहचान पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर खड़े ये मेगालीथ केवल पत्थर नहीं, बल्कि मानव इतिहास और संस्कृति के साक्

प बंगाल में निपाह वायरस संक्रमित 2 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट मोड में; मंत्री इरफान का जिलों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमित दो संदिग्ध मरीजों के मिलने के बाद सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने और हर स्तर पर एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

पेसा लागू होने के बाद हाईकोर्ट से राहत, बालू घाटों के अलॉटमेंट पर लगी रोक हटी  

पेसा नियमावली लागू नहीं होने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग ने अदालत को बताया कि राज्य में पेसा नियमावली अब लागू कर दी गई है।

फर्जी पासपोर्ट कनेक्शन की जांच को लेकर जमशेदपुर पहुंची दिल्ली पुलिस व झारखंड ATS की टीम, 3 हिरासत में

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के गिरफ्त में अफगान मूल के एक युवक की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से जमशेदपुर के गोलमुरी और सरायकेला के कपाली क्षेत्र में छापेमारी की है।

झारखंड में गहनों की दुकानों में ‘चेहरा ढंककर प्रवेश वर्जित’, पुलिस ने जारी किया नया आदेश

बोकारो की चोरी के प्रयास के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, मास्क/नकाब/हेलमेट/हिजाब/बुर्का/घूंघट वाले ग्राहकों को एंट्री पर रोक

धुर्वा से लापता अंश-अंशिका की मदद के लिए राहुल सिंह का गिरोह आया आगे, सुराग देने वाले को 2 लाख का इनाम

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। रांची पुलिस लगातार दोनों बच्चों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अंश-अंशिका की बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और अंशिका, की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ता रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी।

जमशेदपुर में उपमुखिया के पति की गोली मारकर हत्या, प्रज्ञा केंद्र करते थे संचालित

जमशेदपुर से हत्या का बड़ा मामला सामने आया है, जहां गालूडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की रात खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

गिरिडीह में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने मचाया तांडव, दो मासूम को रौंदा; फिर दुकान में घुसी गाड़ी

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा खेल देखने को मिला है। यहाँ एक स्कॉर्पियो ने बिशनपुर से लेकर पचम्बा बाजार तक दो अलग-अलग जगहों पर लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

मांग नहीं, आवश्यकता आधारित योजनाओं पर केंद्रित है जी राम जी अधिनियम : मनोहरलाल खट्टर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा,

Load More